Tuesday, September 22, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम : अरविन्द सिसोदिया

कोटा/ भाजपा मीडिया कोटा संभाग संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने निकाय चुनाव परिणामों पर जारी विज्ञप्ति में कहा है कि, “राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में मेयर, सभापति और पालिका अध्यक्ष के चुनाव परिणामों के बाद 304 निकायों में से 301 की तस्वीर साफ हो गई है। आंकड़ों के अनुसार 197 निकायों में भाजपा, 94 में कांग्रेस, 7 में निर्दलीय तथा एक-एक निकाय में आम आदमी पार्टी, सीपीआईएम और आरएलपी के लगभग बोर्ड बने हैं। साथ ही, शेष तीन निकायों में 25 सितंबर को बोर्डों का गठन होगा, किंतु उनमें भी भाजपा की स्पष्ट विजय तय है। इस प्रकार राजस्थान में अब भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार भारी बहुमत से सेवारत हो गई है।”

भाजपा मीडिया कोटा संभाग संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने इन परिणामों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोककल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसेवी सरकार के सुशासन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के कुशल संगठन नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रप्रथम की नीतियों पर जनता के विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम बताया है। जिससे राजस्थान में भाजपा नें एकसाथ वन इलेशन के तहत चुनाव कराये और 200 निकायों में भाजपा बोर्ड होंगे जो दो तिहाई बहुमत के निकट हैँ। यह आंकड़े भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक जनसमर्थन है।

सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव में संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर समन्वय रखते हुए चुनावी रणनीति को दिशा दी। उन्होंने कहा कि सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल के बीच आए ये परिणाम स्थानीय स्तर पर भाजपा के प्रदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व के प्रति जनता के समर्थन को दर्शाते हैं। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जनता के बीच पहुंचना, जनसंपर्क, रोड शो और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के साथ निभाई गई भूमिका को आमजन ने स्वीकार किया व आशीर्वाद प्रदान किया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles