17-18 अक्टूबर को होगा दो दिवसीय आयोजन;
कोटा। कोटा की संस्कृति, रंग और रास को नई पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले प्रथम फैमिली रास महोत्सव ‘डांडिया की हाडोती’ की तैयारियों को लेकर सोमवार को होटल पाम पैसिफिक में इन्फ्लुएंसर मीट का आयोजन किया गया। आयोजन में हाडोती क्षेत्र के सोशल मीडिया क्रिएटर, इन्फ्लुएंसर एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसी इन्फ्लुएंसर मीट के साथ आयोजकों ने आगामी दो दिवसीय रास महोत्सव के प्रचार-प्रसार और सहभागिता की औपचारिक शुरुआत की।
सर्वप्रथम ग्रुप की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कोटा की संस्कृति एवं पारिवारिक मनोरंजन को केंद्र में रखते हुए रास महोत्सव की रूपरेखा इन्फ्लुएंसर्स के साथ साझा की गई।
बच्चों के लिए विशेष किड्स जोन
सर्वप्रथम ग्रुप के डायरेक्टर विशाल वर्मा ने बताया कि 17 एवं 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले फैमिली रास महोत्सव में परिवार के प्रत्येक सदस्य के मनोरंजन का ध्यान रखा गया है। विशेष रूप से बच्चों के लिए किड्स जोन तैयार किया जाएगा, जहां बच्चे विभिन्न खेल एवं प्ले एक्टिविटीज में व्यस्त रह सकेंगे। इससे बच्चे अपने लिए बनाए गए विशेष जोन में मनोरंजन कर सकेंगे और उनके माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्य बिना किसी चिंता के रास महोत्सव का आनंद ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि आयोजन को पारंपरिक डांडिया कार्यक्रम से आगे बढ़ाते हुए इसे पारिवारिक मनोरंजन, संस्कृति और आधुनिक आयोजन व्यवस्था का संयोजन बनाया जा रहा है।
गुजरात पैटर्न पर होगा रास महोत्सव
विशाल वर्मा ने बताया कि आयोजकों के अनुसार यह आयोजन वृंदावन रास महोत्सव की तर्ज पर पारिवारिक माहौल में आयोजित किया जाएगा। इसमें कपल एंट्री की व्यवस्था रहेगी तथा गुजरात के पारंपरिक रास-गरबा के पैटर्न को कोटा में प्रस्तुत करने की तैयारी है।
उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य ऐसा मंच तैयार करना है, जहां परिवार एक साथ आकर संगीत, नृत्य, संस्कृति और उत्सव का आनंद ले सकें।
गुजरात के डांसर और विशेष अतिथि रहेंगे आकर्षण
सर्वप्रथम ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतीक गोयल ने बताया कि कोटा में पारिवारिक रूप से डांडिया एवं रास महोत्सव को एक नए स्वरूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से यह दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। 17 और 18 अक्टूबर को होने वाले महोत्सव में गुजरात के डांसरों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट एवं सिद्धहस्त व्यक्तियों की मौजूदगी रहेगी।
उन्होंने कहा कि आयोजन में कोटा एवं हाड़ौती की स्थानीय संस्कृति को भी प्रमुखता दी जाएगी, ताकि बाहर से आने वाले कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं और संस्कृति को मंच मिल सके।
इन्फ्लुएंसर मीट में दिखा उत्साह
होटल पाम पैसिफिक में आयोजित इन्फ्लुएंसर मीट में हाड़ौती के विभिन्न सोशल मीडिया क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर शामिल हुए। इनमें छोटू दादा राजस्थानी, मेघा पाठक, बनवारी मीणा, कौशल राजकिशोर, पूजा राजवंशी, धर्मू राजस्थानी, हरिमोहन मेहरा, अंजली पाठक, धर्मराज बैरवा, विशाल यादव, सोनू, पंकज पांचाल, रोशनी कसेरा, हर्षित शर्मा कमल, नितेश सेन, मनीष सेन एवं सत्यम शर्मा सहित अन्य इन्फ्लुएंसर मौजूद रहे।
इन्फ्लुएंसर मीट के दौरान आयोजन की थीम, रास महोत्सव की रूपरेखा, पारिवारिक स्वरूप, सोशल मीडिया प्रमोशन तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इन्फ्लुएंसर्स ने भी कोटा में इस तरह के बड़े पारिवारिक सांस्कृतिक आयोजन को लेकर अपने सुझाव साझा किए।
संस्कृति और सोशल मीडिया का संगम
आयोजकों का कहना है कि आज के दौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर किसी भी सांस्कृतिक आयोजन को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य से हाड़ौती के स्थानीय क्रिएटर्स को इस अभियान से जोड़ा गया है, ताकि कोटा की संस्कृति, रास और पारिवारिक उत्सव की भावना को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सके।
आयोजन के माध्यम से ‘परिवार के साथ रास, संस्कृति के साथ उत्सव’ की अवधारणा को आगे बढ़ाने की तैयारी है।
आयोजन में सर्वप्रथम ग्रुप के सदस्य रहे मौजूद
इन्फ्लुएंसर मीट के दौरान सर्वप्रथम ग्रुप के परमानंद गोयल, केके शर्मा कमल, अनुपम गुप्ता, तनुज खंडेलवाल, संजय पारेता, पवन मेवाड़ा, नवनीत माहेश्वरी, सुमित सहित ग्रुप के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार आगामी 17 एवं 18 अक्टूबर को होने वाला फैमिली रास महोत्सव कोटा में पारिवारिक मनोरंजन के साथ गुजरात और हाड़ौती की सांस्कृतिक रंगत को एक मंच पर लाने का प्रयास होगा। इन्फ्लुएंसर मीट के जरिए इसकी प्रचार यात्रा की शुरुआत कर दी गई है।






