Tuesday, September 22, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अमृता देवी के बलिदान को याद किया -भावी पीढ़ी के लिए पेड़ बचाने का आव्हान 

कोटा। पेड़ों की रक्षार्थ बलिदान देने वाली अमृता देवी के बलिदान दिवस को याद किया पेड़ों को बचाने का आव्हान किया गया।

सोमवार को अनंतपुरा स्थित वन विभाग की लव कुश वाटिका में अमृता देवी के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। स्मृति वन सलाहकार समिति के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पर्यावरण संरक्षण का आव्हान किया। भावी पीढी को लिए हमें स्वच्छ जल वायु ,जंगल रहेंगे तो मानव जीवन सुरक्षित रहेगा अन्यथा प्राकृतिक प्रकोपों से कोई बच नहीं सकता। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आर ए सी कमांडेंट पवन कुमार जैन ने पर्यावरण बचाने के लिए शासन का सहयोग और जनता कि संकल्प आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि भगवती सिंह कुंदनपुर ने पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को समाज हित में बताया।

समिति के अध्यक्ष बृजेश विजयवर्गीय ने बताया कि संगोष्ठी में सहायक वन संरक्षक अनिरुद्ध सिंह ने स्मृति वन को नगर वन योजना में शामिल करने की जानकारी दी। चम्बल संसद के संरक्षक यज्ञदत्त हाडा ने कहा कि पेड़ों को विकास के लिए बलि नहीं चढ़ाया जाए। भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत निधि- इंटेक के अनिल शर्मा ने शहर में हरियाली बढ़ाने के सुझाव दिए। विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार विकास योजनाओं में पेड़ों को बचाने की नीति पर काम करें पौधा तभी सार्थक होगा। समाजसेवी जगदीश शर्मा अर्चना राजावत आदि ने भी विचार व्यक्त किए।क्षैत्रीय वन अधिकारी बालू राम ने सभी का स्वागत किया। कोटा एनवायरनमेंटल सेनीटेशन सोसायटी के सदस्यों ने न्याय भवन के लिए पेड़ों को काटने पर चिंता जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles