Tuesday, September 22, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रामपुरा के राजा को लगाया अलसी के सेव के कड़कों का भोग, माता-पिता की परिक्रमा करती गणपति की झांकी बनी आकर्षण

कोटा। रामपुरा में विराजमान 15 फीट ऊंचे सिंहासन पर विराजमान रामपुरा के राजा गणपति को मोहन जी सेव की ओर से अलसी के सेव के कड़कों का विशेष भोग लगाया गया। समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी और उनके परिवार ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान परिवार ने हाड़ौती में सुख-समृद्धि की कामना की। रामपुरा क्षेत्र में भगवान गणपति की रिमोट से संचालित झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। झांकी में भगवान गणपति अपने माता-पिता भगवान शिव और माता पार्वती की परिक्रमा करते हुए नजर आ रहे हैं। झांकी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

शहरवासी बड़ी संख्या में रामपुरा पहुंचकर गणपति के दर्शन कर रहे हैं। छोटे बच्चे भी माता-पिता के साथ झांकी देखने पहुंच रहे हैं। परिजन झांकी के माध्यम से बच्चों को माता-पिता के महत्व का संदेश दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles