सजी 56 भोग की भव्य झांकी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने
बारां।….. फ्रेंड्स क्लब की संस्थापिका (अध्यक्ष) सपना गोयल ने बताया क्लब द्वारा खाती कॉलोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में राधा अष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में 56 भोग की भव्य झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। फ्रेंड्स क्लब की महिलाएं सुंदर पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में आए।
महिलाओं एवं बच्चों ने भजन-कीर्तन पर जमकर नृत्य किया और पूरा वातावरण राधे-राधे एवं कृष्ण भक्ति से गूंज उठा। सभी ने मस्ती और भक्ति के साथ राधा अष्टमी पर्व का आनंद लिया।
कार्यक्रम में रुचि जैन, अंजना अरोड़ा, योगिता चौधरी, सुशीला पिपलानी, सुशीला बंसल आदि महिलाएं का भी सहयोग रहा
मिनल चौरसिया, भाविक चौरसिया स्वामी, सान्वी सुमन आदि बच्चे राधा बनकरआए
सभी बच्चों को क्लब की तरफ से पारितोषिक दिए गए
फ्रेंड्स क्लब की संस्थापिका एवं अध्यक्ष सपना गोयल ने सभी को राधा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में प्रेम, भक्ति, संस्कार और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।
“राधा के प्रेम में रंगा हर मन प्यारा,
56 भोग से सजा आज बारां हमारा।”






