अशफाक अंसारी✍️
कोटा। पंचायत अंसारियान समिति कोटा द्वारा संचालित विज्ञान नगर स्थित पीएएस मेटरनिटी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 20 सितंबर को होने जा रहा है। अस्पताल में महिलाओं, प्रसूताओं, बच्चों सहित विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
संस्था के मीडिया प्रभारी रिज़वानुद्दीन अंसारी ने बताया कि अस्पताल में महिला एवं प्रसूति विशेषज्ञ, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन, जनरल फिजिशियन तथा शिशु रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
अस्पताल में सोनोग्राफी, ईसीजी, विभिन्न जांचों तथा सर्जरी की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। मरीजों के लिए चिकित्सकीय परामर्श नि:शुल्क रखा गया है।
शुभारंभ के अवसर पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी सामान्य (नॉर्मल) एवं सीजेरियन डिलीवरी नि:शुल्क किए जाने की जानकारी दी गई है। अस्पताल के शुभारंभ को लेकर समिति से जुड़े लोगों और क्षेत्रवासियों में उत्साह है।






