Sunday, September 20, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री राधाष्टमी पर गो माताओं को लगाया छप्पन भोग

श्री राधा गोविन्द स्मृति सेवा संस्थान बारां के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बारां। श्री राधाष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर नंदनी गौशाला मनोहरघाट शिवाजी कॉलोनी में गो माताओं के लिए छप्पन भोग एवं पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ l

समन्वय मानस मंडल के मंत्री त्रिलोक गुप्ता ने बताया कि श्री श्री राधाष्टमी के पावन पर्व पर श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान (श्री राधे ज्वेलर्स, परिवार) बारां के तत्वावधान में श्रीनन्दनी गोशाला मनोरघाट पर गोमाताओं का पूजन कर उनको छप्पन भोग का भोग लगाया गया। संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि श्रीराधा अष्टमी का उत्सव हमें जीवन में प्रेम, सहयोग और गो सेवा और प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करता है साथ ही, संस्थान द्वारा आज *एक पौधा श्री राधारानी के नाम* पर भी लगाया गया। समन्वय मानस मंडल के अध्यक्ष भरत पोरवाल ने श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान के इस पुनीत कार्य की सराहना की।

आज के इस कार्यक्रम में श्री राधा गोविंद, स्मृति, सेवा संस्थान के राजेंद्र सोनी, गायत्री सोनी, गिरधर गोपाल ,सुरेंद्र, मुकेश, सोनल, अभिषेक, हितांश,माधव, कपिल, अंशु,ताराशंकर पंचोली, रितेश मीणा, हरिमोहन गोयल, संदीप गौतम आदि पर्यावरण प्रेमियों और गो सेवकों का सहयोग रहा।

समन्वय मानस मंडल के अध्यक्ष भरत पोरवाल, ने बताया कि आज इस विशेष छप्पनभोग में 56 प्रकार के फल, सब्जियां, अनाज आदि का गोमाताओं को भोग लगाया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश गुप्ता, गौशाला प्रमुख नरेंद्र गोयल एवं कोषाध्यक्ष नेमीचंद पोरवाल सहित त्रिलोक शर्मा, महेश गुप्ता, राजेंद्र गौतम, योगेश गुप्ता, इंद्र नारायण गुप्ता, लोकेश नागर, चंद्र प्रकाश राठौड़, कोमल मेहता, रवि मित्तल, जगदीश ट्रेलर, द्वारका मेहता, ललित शर्मा, हेमराज चौपदार, दिनेश चंद गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता एवं शंभू दयाल गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

आयोजकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गो सेवा को विशेष महत्व दिया गया है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा, करुणा एवं धार्मिक भावना को बढ़ावा देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles