विशेष संवाददाता: भारत सिंह चौहान ✍️
कोटा 14 सितंबर।कोटा नगर निगम चुनाव में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। कुल 100 वार्डों में से 97 वार्डों के घोषित परिणामों में भाजपा ने 55 वार्ड जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बहुमत के लिए 51 वार्ड चाहिए थे। कांग्रेस 38 वार्डों पर सिमट गई, जबकि 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 3 वार्डों में परिणाम पेंडिंग रखा गया है।
भाजपा – बहुमत से 4 सीट ज्यादा
भाजपा ने शहर के सभी जोन में बढ़त बनाई है। उसके विजयी प्रत्याशी हैं –
वार्ड 1 ज्योतु प्रकाश मीणा, 2 पारस कंवर, 4 कालूलाल भील, 7 संदीप नन्दवाना, 8 सुगना बाई, 9 देवेन्द्र कुमार शर्मा, 10 कमलेश बाई नागर, 14 मंगेश कुमावत, 15 शुभम शर्मा, 16 निशा हाड़ा, 18 सुगना बाई मीणा, 19 राकेश पुटरा, 23 रामदेव वर्मा, 24 भंवर मीणा, 25 जालिम सिंह, 27 लोकेश गुप्ता, 28 योगेन्द्र सिंह राजावत, 33 ओम खटाणा, 34 सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, 35 चन्द्र प्रकाश सुमन, 40 लव शर्मा, 43 पिंटू कंवर, 46 संदीप भाटिया, 47 नीतू कंवर, 53 सुनील गौतम, 54 विवेक राजवंशी, 56 शोभा अहलुवालिया, 57 सुनीता सेन, 63 भुपेन्द्र प्रजापति, 64 प्रतिभा सुमन, 65 नागेन्द्र सिंह, 68 सुरेश सिंह, 69 जयराज सिंह, 75 क्रांति जैन, 76 मनोज कुमार सैनी, 78 नवीन माथुर सीटू, 79 मोहनलाल सुमन, 80 संजना झमटानी, 81 सुरेन्द्र राठौर, 83 सीमा चौधरी, 84 प्रमिला वर्मा, 85 कैलाश गौतम, 88 मंजू देवी विजय, 89 पुरुषोत्तम यादव, 90 कीर्ति गौतम, 91 गोपालराम मण्डा, 92 मुकेश शर्मा, 93 नन्दकंवर हाड़ा, 94 दीपिका शर्मा, 95 कुलदीप मेहरा, 96 सुनीता नायक, 97 सुदर्शन गौतम, 98 अनुसुईया गोस्वामी, 99 हेमराज हाड़ा और 100 रवि शर्मा।
कांग्रेस – 38 वार्डों पर जीत
कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी –
वार्ड 3 अनीता भील, 5 रघुवीर बैरवा, 6 आयना महक, 12 ललित शर्मा, 13 फैजल बैग, 17 सुनीता कुमारी सैनी, 20 अशोक मेघवाल, 21 दिनेश गोस्वामी, 22 धीरज नागर, 26 संजीदा बानो, 29 शंकर लाल मेघवाल, 30 सपना बुर्ट, 31 विनोद कुमार, 32 राममूर्ति वर्मा, 36 सारिका वर्मा, 37 निर्मला गुर्जर, 38 राकेश चौहान, 39 चेतना माथुर, 41 मंगल तम्बोली, 42 सियाराम वर्मा, 45 फरीदूद्दीन कुरैशी सोनू, 48 इनायत हसन, 50 अनुराग गौतम, 51 योगेश विजयवर्गीय, 52 रोहित महावर, 55 मनीष भारद्वाज, 58 जोगेन्द्र बीरवाल जोंटी, 59 भावना पुरस्वानी, 60 तरन्नुम, 61 सुनीता गुर्जर, 62 भुवनेश ऋषि, 66 संदीप सिंह, 67 सपना गंभीर, 70 यूनुस खान बब्बू, 73 हुस्न आरा, 74 अमरनाथ शर्मा, 82 रेहाना अंसारी और 86 अर्पित जैन।
निर्दलीय और पेंडिंग
निर्दलीय के तौर पर वार्ड 49 से कौशल किशोर शर्मा, 71 से वंदना फौजदार, 72 से राहुल माथुर जॉनी और 77 से रानी जुबेर ने जीत दर्ज की।
वहीं वार्ड 11 में सुमन नायक भाजपा बनाम कमलेश कुमारी कांग्रेस, वार्ड 44 में प्रेम सिंह गौड भाजपा बनाम अनूप कुमार टेलर कांग्रेस और वार्ड 87 में पुष्पा चौधरी भाजपा बनाम लक्ष्मी शर्मा कांग्रेस के परिणाम पेंडिंग है।
कोटा नगर निगम में ईवीएम में खराबी वाले बूथों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान होगा, 17 सितंबर को मतगणना होगी ।
कोटा नगर निगम में मेयर का चुनाव अगले आदेश तक स्थगित किया गया है।





