कोटा नगर निगम चुनाव 2026: वार्डवार नतीजों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला
कोटा। कोटा नगर निगम चुनाव 2026 के परिणाम सामने आने के साथ ही वार्डवार तस्वीर स्पष्ट होने लगी है। कई वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी कई महत्वपूर्ण वार्डों में बाजी मारी। कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने दोनों प्रमुख दलों को चुनौती देते हुए जीत हासिल की।
उपलब्ध परिणामों के अनुसार कोटा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिला। कई वार्डों में जीत का अंतर काफी बड़ा रहा, जबकि कुछ सीटों पर फैसला बेहद कम मतों से हुआ।
कोटा नगर निगम के प्रमुख वार्डवार परिणाम
वार्ड नंबर 1: भाजपा के ज्योतू प्रकाश मीणा विजयी रहे। कांग्रेस की शीतल प्रकाश मीणा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि निर्दलीय रूपचंद मीणा तीसरे स्थान पर रहे।
वार्ड नंबर 2: भाजपा की पारस कंवर ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी माया गुर्जर को हराया।
वार्ड नंबर 4: भाजपा के कालूलाल भील ने कांग्रेस के दीपक भील को हराया। जीत का अंतर महज 36 वोट रहा।
वार्ड नंबर 6: कांग्रेस की आइना महक ने भाजपा के निजामुद्दीन को 1801 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 7: कैथून क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 से भाजपा के संदीप नंदवाना विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस के राकेश सुमन को हराया।
वार्ड नंबर 13: कांग्रेस के फैसल बेग ने भाजपा के दिनेश सरसिया को करीब 4500 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 14: भाजपा के मंगेश कुमावत ने कांग्रेस के विकास को हराकर जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 22: कांग्रेस के धीरज नागर ने भाजपा के सियाराम को 41 वोटों से हराया। इस वार्ड में मुकाबला बेहद करीबी रहा।
वार्ड नंबर 24: भाजपा के भंवरलाल मीणा विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस के रामअवतार को हराया।
वार्ड नंबर 25: भाजपा के जालम सिंह ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी कुशवाहा ‘लच्छो’ चुनाव हार गईं।
वार्ड नंबर 26: कांग्रेस की संजीदा बानो ने भाजपा की रामभरोसी मेहता को हराकर जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 31: कांग्रेस के विनोद नायक ने भाजपा के दीपक नायक को हराया।
वार्ड नंबर 32: कांग्रेस के राममूर्ति वर्मा ने भाजपा की आशा बैरवा को करीब 2250 वोटों से हराया।
वार्ड नंबर 33: भाजपा के ओम खटाणा विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस के जसवंत सुमन और निर्दलीय कृष्ण मुरारी कहार को हराया।
वार्ड नंबर 34: कांग्रेस के परमानंद लश्करी विजयी रहे। भाजपा के सुरेंद्र गुप्ता ‘अग्रवाल’ को 887 मतों से हार मिली।
वार्ड नंबर 35: भाजपा के चंद्रप्रकाश सुमन ने कांग्रेस के राजेंद्र सिंह हाड़ा को 1223 वोटों से हराया।
वार्ड नंबर 36: कांग्रेस की सारिका वर्मा ने भाजपा की नीतू वरुण को करीब 1500 से अधिक वोटों से हराया।
वार्ड नंबर 40: भाजपा के लव शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 2465 में से 1995 वोट मिले। कांग्रेस के पूर्व पार्षद विनोद गौतम चुनाव हार गए। लव शर्मा को करीब 81 प्रतिशत वोट मिले।
वार्ड नंबर 46: कांग्रेस प्रत्याशी अर्पित जैन ने करीब 200 वोटों से जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 49: निर्दलीय कौशल किशोर शर्मा ने 560 वोटों से जीत दर्ज की। भाजपा के हरमेंद्र सिंह हाड़ा दूसरे और कांग्रेस के महिपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव लड़ने के दौरान स्कूल को फायर एनओसी के मामले में बंद कराने पहुंची नगर निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था।
वार्ड नंबर 50: कांग्रेस के योगेश विजय ने जीत दर्ज की। भाजपा के देवेंद्र शर्मा चुनाव हार गए।
वार्ड नंबर 51: अनुराग गौतम ने जीत दर्ज की। भाजपा के जितेंद्र सिंह चुनाव हार गए।
वार्ड नंबर 52: रंगबाड़ी क्षेत्र से कांग्रेस के रोहित महावर विजयी रहे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एकता वर्मा को हराया। यह वार्ड भाजपा नेता एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से जुड़ा वार्ड बताया गया है।
वार्ड नंबर 53: महावीर नगर क्षेत्र से भाजपा के सुनील गौतम ने कांग्रेस के ऋषभ दुबे को 1597 वोटों से हराया।
वार्ड नंबर 54: भाजपा के विवेक राजवंशी ने कांग्रेस के मनीष शर्मा को 2226 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 55: कांग्रेस के मनीष भारद्वाज विजयी रहे। उन्होंने भाजपा के मिलाप जैन को हराया।
वार्ड नंबर 56: भाजपा की शोभा अहलूवालिया ने जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 58: विज्ञान नगर क्षेत्र से कांग्रेस के जोंटी बीरवाल ने भाजपा के सुरेश लखेरा को 602 वोटों से हराया।
वार्ड नंबर 59: कांग्रेस की भावना पुरस्वानी ने भाजपा की मोनिका मित्तल को महज 39 वोटों से हराया।
वार्ड नंबर 60: कांग्रेस की तरन्नुम ने भाजपा की अदा खान भाटी को हराकर जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 61: कांग्रेस की सुनीता गुर्जर विजयी रहीं। उन्होंने भाजपा की ममता को हराया।
भूपेंद्र भाया वार्ड नंबर 63 भाजपा से विजय रहे।
वार्ड नंबर 64: भाजपा की प्रतिभा सुमन ने जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 65: छावनी क्षेत्र के वार्ड नंबर 65 से भाजपा के नागेंद्र सिंह गौड़ विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस के भंवर सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह पावटा को हराया।
वार्ड नंबर 66: कांग्रेस के संदीप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व पार्षद लाड़ वर्मा को हराया।
वार्ड नंबर 71: निर्दलीय वंदना फौजदार ने जीत दर्ज की। भाजपा की मीनाक्षी सेन दूसरे और कांग्रेस की सविता सुवालका तीसरे स्थान पर रहीं। वंदना फौजदार भाजपा की बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी थीं।
वार्ड नंबर 73: कांग्रेस की हुस्नआरा विजयी रहीं। भाजपा की तबस्सुम दूसरे और भाजपा की रोली जैन तीसरे स्थान पर रहीं।
वार्ड नंबर 77: निर्दलीय रानी जुबेर ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा की दीपा आर्य को हराया।
वार्ड नंबर 78: भाजपा के नवीन माथुर ‘सीटू’ विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस के रिदम शर्मा को हराया।
वार्ड नंबर 79: भाजपा के मोहनलाल सुमन विजयी रहे। कांग्रेस के लोकेश सुमन चुनाव हार गए।
वार्ड नंबर 80: संजना झमटानी ने जीत दर्ज की। कांग्रेस के विजय कछवाहा चुनाव हार गए। संजना झमटानी की जीत का अंतर 1455 वोट बताया गया है।
वार्ड नंबर 82: कांग्रेस की रेहाना अंसारी ने जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 83: भाजपा की सीमा चौधरी ने कांग्रेस की सुनीता शर्मा को करीब 1700 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 84: भाजपा की प्रमिला वर्मा विजयी रहीं।
वार्ड नंबर 85: दादाबाड़ी क्षेत्र के वार्ड नंबर 85 से भाजपा के कैलाश गौतम ने कांग्रेस के अजय कासलीवाल को 1401 वोटों से हराया।
वार्ड नंबर 87: भाजपा की पुष्पा चौधरी ने कांग्रेस की लक्ष्मी कुमारी को महज 55 वोटों से हराया।
वार्ड नंबर 88: भाजपा की मंजू देवी विजयी रहीं। उन्होंने कांग्रेस की प्राजंलि गौतम को हराया। इस वार्ड में कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम का टिकट काटकर प्राजंलि गौतम को टिकट दिए जाने की चर्चा भी चुनाव के दौरान रही थी।
वार्ड नंबर 89: भाजपा के पुरुषोत्तम यादव ने कांग्रेस की प्रतिभा नाथ को हराकर जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 90: भाजपा की कीर्ति गौतम ने कांग्रेस की टीना गौतम को 481 वोटों से हराया।
वार्ड नंबर 91: भाजपा के गोपालराम मंडा विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस के संजय यादव को हराया। परिणाम के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी बाबूलाल रेनवाल द्वारा हंगामा किए जाने की बात सामने आई।
वार्ड नंबर 94: भाजपा की दीपिका शर्मा ने कांग्रेस की दीपा मंगल को 1003 वोटों से हराया।
वार्ड नंबर 95: भाजपा के कुलदीप मेहरा विजयी रहे। कांग्रेस के पारस वर्मा चुनाव हार गए।
वार्ड नंबर 97: भाजपा के सुदर्शन गौतम ने कांग्रेस के कुणाल शर्मा को हराकर जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 98: भाजपा की अनसूया गोस्वामी ने कांग्रेस के आयुष पारेता को हराकर जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 100: भाजपा के रवि शर्मा ने कांग्रेस के हेमराज गौतम को 787 वोटों से हराया।
कोटा के चार निकायों के परिणाम
कोटा जिले के चार निकायों के उपलब्ध अंतिम परिणामों के अनुसार भी भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिला।
– रामगंज मंडी: भाजपा 24, कांग्रेस 14 और निर्दलीय 2 सीटों पर विजयी।
– सांगोद: भाजपा 20, कांग्रेस 11 और निर्दलीय 4 सीटों पर विजयी।
– सुकेत नगर पालिका: कांग्रेस 10, भाजपा 10 और निर्दलीय 4 सीटों पर विजयी।
– इटावा: कांग्रेस 16, भाजपा 14 और निर्दलीय 5 सीटों पर विजयी।
इन परिणामों से स्पष्ट है कि कोटा जिले के नगरीय निकाय चुनाव में कई सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला रहा, जबकि कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। खास तौर पर कम मतों से मिली जीत वाले वार्डों में मुकाबला काफी रोचक रहा।






