Tuesday, October 27, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

 फ्रेंड्स क्लब की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 

“भक्ति में रंगा हर मन, कृष्ण नाम से महका आंगन—

प्रेम, उल्लास और संस्कारों से सजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन क्षण।”

बारां /फ्रेंड्स क्लब की महिलाओं द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व खाती कॉलोनी में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।

फ्रेंड्स क्लब की संस्थापिका एवं अध्यक्ष सपना गोयल ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में मथुरा के कारागार में देवकी एवं वासुदेव के यहां भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था।

इस अवसर पर क्लब की महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी सजाकर भजन-कीर्तन एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने भगवान को भोग अर्पित कर पालना झुलाया और श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles