भारत सिंह चौहान✍️
कोटा, 06 सितंबर/‘कोटा लैंड बैंक’, ‘संसद विजिट-यादें’ तथा ‘हाड़ौती गौरव सम्मान-2026’ जैसी चर्चित कृतियों के लेखक एवं सामाजिक चिंतक परमानन्द गोयल ने अपनी नवीन प्रेरणाप्रद पुस्तक ‘विचारों की उड़ान : जीवन आपका, नजरिया आपका और दृष्टिकोण भी आपका’ की प्रति ज्योति वर्मा एवं होटल रेजेंटा ब्लू के निदेशक विशाल वर्मा को ससम्मान भेंट की।
इस अवसर पर लेखक ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में यह पुस्तक विशेष रूप से युवाओं और कोचिंग विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है। पुस्तक में संकलित विचार और जीवन-सूत्र युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनने और सकारात्मक सोच विकसित करने की प्रेरणा देते हैं।
यह कृति जीवन के विविध अनुभवों पर आधारित एक चिंतनशील रचना है, जो आत्मचिंतन, व्यक्तित्व विकास और जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने का संदेश देती है।





