शिक्षक दिवस पर अडानी एसीसी उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम
महावीर सेन की रिपोर्ट ✍️
लाखेरी। अडानी एसीसी उच्च प्राथमिक विद्यालय लाखेरी में शनिवार को भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सलीम मोहम्मद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। गुरु ही विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाते हैं और उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सदैव गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के महत्व और डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को भी याद किया गया।






