Sunday, September 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शिक्षक दिवस पर लक्ष्य एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने किया शिक्षकों का सम्मान

कोटा। शिक्षक दिवस के अवसर पर लक्ष्य एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ सेवा देने वाले शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थापिका अध्यक्ष एडवोकेट मनोरमा गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 8 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में जुटी है। इसी क्रम में संस्था का विस्तार करते हुए रोटेदा रोड स्थित जय संकट मोचन हनुमान मंदिर पर बाड़ी देवनाथ जी के संरक्षण में दूसरी शाखा का संचालन शुरू किया गया है।

संस्था प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. हेमलता गांधी रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के उत्थान का सशक्त माध्यम है। उन्होंने निशुल्क शिक्षा दे रहे शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और बच्चों व संस्था को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग व प्रेरणादायी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा निशुल्क शिक्षा दे रहे शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राकेश गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, रूपाली सोनी, माधुरी झा, बानी देवनाथ, सरिता सिवाल, अर्पणा देवनाथ, ईदू शर्मा, महक शर्मा और राज कंवर शामिल हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक और सहयोगी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्थापिका अध्यक्ष मनोरमा गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles