Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति महावीर नगर तृतीय के चुनाव 30 अगस्त को

29 अगस्त को होंगे नामांकन, 30 अगस्त को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान; मतगणना के तुरंत बाद घोषित होगा परिणाम

भारत सिंह चौहान✍️

26 अगस्त,कोटा। सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति, महावीर नगर तृतीय, कोटा के आम चुनाव रविवार, 30 अगस्त 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले इस चुनाव को लेकर निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सनाढ्य भवन, महावीर नगर प्रथम, कोटा में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन वापस लेने का समय दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा, जबकि नामांकन उम्मीदवारों की सूची दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे तक प्रकाशित की जाएगी।

30 अगस्त को प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी तथा मतगणना के तुरंत पश्चात परिणाम घोषित किया जाएगा।

निर्वाचन संबंधी निर्देशों के अनुसार एक सदस्य केवल एक ही प्रत्याशी का प्रस्ताव या समर्थन कर सकेगा। नामांकन फार्म का शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है, जो वापस नहीं होगा। प्रत्येक आवेदन फार्म के साथ ₹500 जमानत राशि भी जमा करनी होगी। चुनाव के बाद जमानत राशि वापस की जाएगी, लेकिन 25 से कम मत प्राप्त होने पर जमानत राशि जब्त हो जाएगी।

सभी मतदाताओं को मतदान के समय अपना मूल पहचान-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक अथवा अन्य प्रमाणित पहचान-पत्र मान्य होंगे।

 

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र चौरसिया, एडवोकेट, निर्वाचन अधिकारी जटा शंकर शर्मा, तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी अक्षत पार्थ, एडवोकेट एवं लीलाधर, एडवोकेट निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन करेंगे।

निर्वाचन अधिकारियों ने समिति के सभी सदस्यों एवं मतदाताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर मतदान करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी विवाद की स्थिति में निर्वाचन अधिकारियों का निर्णय मान्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles