Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

तमन्ना शर्मा को मिला ‘स्वर्ण भारत सम्मान 2026’, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की मिसाल

रामावतार राठौर

नई दिल्ली, 24 अगस्त। महिलाओं के अधिकार, सामाजिक न्याय, जनसेवा और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तमन्ना शर्मा को India Proud Book of Records द्वारा प्रतिष्ठित ‘स्वर्ण भारत सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली के मुक्तधारा ऑडिटोरियम, कनॉट प्लेस में आयोजित India Proud Book of Records Award Ceremony 2026 में प्रदान किया गया।

तमन्ना शर्मा पिछले करीब 8 वर्षों से महिला अधिकारों, महिला सुरक्षा, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वर्तमान में वह United Women Rights and Anti Corruption Social Justice Division, Kota की अध्यक्ष हैं। उन्होंने पीड़ित एवं शोषित महिलाओं को न्याय दिलाने, महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा महिला आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए अनेक अभियानों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है।

तमन्ना शर्मा की जीवन यात्रा भी संघर्ष और प्रेरणा से भरी रही है। बचपन में पिता के निधन के बाद उनकी माता ने कठिन परिस्थितियों में परिवार को संभाला और उन्हें संघर्षों से लड़ने, आत्मनिर्भर बनने तथा समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। इसी प्रेरणा को उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य बनाया और लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहीं।

समारोह में स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूद रहे इंटरनेशनल सिल्वर मेडलिस्ट सुनील कुमार साहू ने अपने संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी साझा की।

कार्यक्रम में श्री अजित तेवतिया, Ministry of Social Justice & Empowerment, Major General S. S. Ahlawat, कैप्टन सुरेश चंद्र पांडे (सेवानिवृत्त), कैप्टन अमरीश कुमार अधाना (Olympian एवं International Athletics Coach) तथा कैप्टन नरेन्द्र कुमार (सेवानिवृत्त) सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

प्रेस रिपोर्टर :-  रामावतार राठौर✍️

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles