Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने OSD राजीव दत्ता से की शिष्टाचार भेंट

कोटा, 26 अगस्त । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा संभाग एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला कोटा के तत्वावधान में बुधवार को अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के OSD राजीव दत्ता से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। दोपहर 12:15 बजे हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से दत्ता का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज की विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़ी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। संभागीय महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय हरीश जी अग्रवाल चांदीवाला की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर में OSD राजीव दत्ता को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला, जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता, राष्ट्रीय युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र किरवाड़ा, चेयरमैन सुरेश गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद अग्रवाल, श्याम गोयल सहित संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक सेवा, रक्तदान एवं समाजहित के विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles