Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ईद मिलादुन्नबी पर कोटा में छबील व लंगर आयोजित, भाईचारे का दिया संदेश

ईद मिलादुन्नबी पर कोटा में छबील व लंगर आयोजित, भाईचारे का दिया संदेश

​कोटा। शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

​वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान ने बताया कि कोटा शहर में इस मुबारक अवसर पर जगह-जगह लंगर, तस्लीम, शरबत की छबील और जरूरतमंदों को भोजन वितरण जैसे कई आयोजन किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई।

​कार्यक्रम के संयोजक मंटू भाई ने युवाओं को देश की तरक्की और रोजगार पर ध्यान देने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया और नशे की बढ़ती लत पर चिंता व्यक्त करते हुए पूरी दुनिया को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील की। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा की मिसाल देखने को मिली।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles