Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

 कोटा के सकतपुरा में 1501 वीं ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस बड़ी शानो-शौकत से निकल

-अशफाक अंसारी✍️

कोटा, 26 अगस्त /आज सकतपुरा, कोटा में 1501 वीं ईद मिलादुन्नबी ﷺ का मुबारक जुलूस बड़ी अकीदत, मोहब्बत और शानो-शौकत के साथ निकाला जा रहा है।

यह अजीमुश्शान जुलूस हजरत सजाउद्दीन साहब की सरपरस्ती में निकाला जा रहा है, जिसमें आशिकाने रसूल की बड़ी तादाद शिरकत कर रही है।

जुलूस के दौरान नात-ए-पाक, दुरूद-ओ-सलाम की सदाओं से पूरा सकतपुरा गूंज उठा। जगह-जगह जुलूस का इस्तकबाल किया जा रहा है और लंगर व शरबत का एहतमाम भी किया गया है।

मौके पर अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम दिया गया और हुजूर ﷺ की सीरत पर चलने की तलकीन की गई। जुलूस को लेकर नौजवानों में खासा जोशो-खरोश देखा जा रहा है। अल्लाह इस जुलूस को कामयाब करे और इसकी बरकतों से सबको नवाजे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles