दिव्या गोस्वामी बनीं दशनामी दत्त सेना संगठन की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष
कोटा। दशनामी दत्त सेना संगठन की ओर से कोटा निवासी सुश्री दिव्या गोस्वामी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन प्रमुख ईश्वर गिरी गोस्वामी, नागावाड़ी द्वारा 22 अगस्त को जारी नियुक्ति प्रमाण पत्र के माध्यम से दिव्या गोस्वामी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष—शक्ति स्वरूपा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार दिव्या गोस्वामी की संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकुशलता एवं समाज सेवा की भावना को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। संगठन ने विश्वास जताया कि वे अपने दायित्व का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन के प्रमुख संकल्प धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा और गौ रक्षा को मजबूती प्रदान करेंगी।
संगठन के अनुसार नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार के साथ-साथ समाजसेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
संगठन प्रमुख ईश्वर गिरी गोस्वामी ने दिव्या गोस्वामी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की। दिव्या गोस्वामी का नियुक्ति कार्यकाल 22 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2027 तक निर्धारित किया गया है।







