Sunday, October 11, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री मथुराधीश मंदिर कॉरिडोर को लेकर KDA और नामदेव समाज के बीच वार्ता, 31 अगस्त को फिर होगी बैठक

श्री मथुराधीश जी मंदिर कॉरिडोर को लेकर KDA और नामदेव समाज के बीच वार्ता, 31 अगस्त को फिर होगी बैठक

26 अगस्त कोटा। श्री मथुराधीश जी मंदिर कॉरिडोर निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) और श्री नामदेव समाज-समाज हितैषी सभा के पदाधिकारियों के बीच प्राधिकरण के मंथन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में KDA सचिव मुकेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में समाज की संपत्ति के लिए निर्धारित मूल्यांकित मुआवजा राशि को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्राधिकरण की ओर से निदेशक अभियांत्रिकी रविन्द्र प्रकाश माथुर, विशेषाधिकारी भूमि शिक्षा पवन और तहसीलदार छगनलाल मीणा मौजूद रहे।

वहीं, श्री नामदेव समाज-समाज हितैषी सभा की ओर से अध्यक्ष नवल किशोर सरसवाल, महामंत्री सत्यनारायण बरग सहित वरिष्ठ सदस्य हेमंत कुमार नामदेव, रामस्वरूप अजमेरा, महेश कुमार जोशी, राजेन्द्र मालीवाल और अशोक कुमार दोसाया ने भाग लिया।

बैठक के दौरान KDA प्रशासन की ओर से रखे गए प्रस्ताव और समाज प्रतिनिधियों की मांगों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समाज की ओर से संपत्ति के बदले मिलने वाली मुआवजा राशि को लेकर अपनी मांग रखी गई।

KDA सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने समाज प्रतिनिधियों को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही आगामी प्रक्रिया एवं शेष मुद्दों पर आगे की चर्चा के लिए 31 अगस्त को शाम 3 बजे पुनः संयुक्त बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

श्री मथुराधीश जी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के तहत प्रभावित संपत्तियों और मुआवजे से जुड़े विषयों पर अब अगली बैठक में आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles