Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रकृति का ऋण चुकाने और घटते जंगलों के संरक्षण के लिए आगे आएं नागरिक: मुकेश सोनी

श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान ने समसपुर विद्यालय में किया सघन वृक्षारोपण

बारां,26 अगस्त। श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान, बारां के तत्वावधान में जारी “वृक्षारोपण अभियान” के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, समसपुर परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान के मुकेश सोनी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि “मानव जीवन पर प्रकृति का जो उपकार और ऋण है, उसे अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही चुकाया जा सकता है। उन्होंने भौतिकता की अंधी दौड़ में सिमटते जंगलों और घटते वन क्षेत्र पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बीजारोपण से लेकर पौधों की देखभाल तक की तकनीक साझा की और सभी से वनों के संरक्षण का आह्वान किया।”

उन्होंने कहा कि ” आने वाले समय में हरीतिमा और शुद्ध वायु समाज के लिए महज कागजी शब्द रह जाएंगे ।हमारी आगे आने वाली पीढ़ी के भविष्य को देखते हुए और संपूर्ण विश्व की मानवता के लिए आज वृक्षारोपण नितांत आवश्यक है।

संस्थान के कपिल सोनी एवं हिमांशु सोनी ने बताया कि परिसर में पीपल, नीम, करंज, गुलमोहर, पारिजात, गूलर, आम, जामुन, आंवला और सागवान सहित विभिन्न फलदार, फूलदार व छायादार पौधे रोपे गए। साथ ही इन पौधों को सुरक्षित रखने और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

मनोहर नागर ने जानकारी दी कि इस अभियान में राकेश मित्तल, कपिल सोनी (अंशु), तरुण मित्तल, हिमांशु सोनी, अभिषेक सोनी, कमल मीणा, ललित, अनुराग, पवन, आजाद, निखिल और प्रदीप मीणा सहित कई पर्यावरण प्रेमियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles