Wednesday, October 7, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर वांछित फाउंडेशन मध्य प्रदेश टीम द्वारा फलाहार एवं चाय प्रसादी वितरण कार्यक्रम संपन्न

हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर वांछित फाउंडेशन मध्य प्रदेश टीम द्वारा फलाहार एवं चाय प्रसादी वितरण कार्यक्रम संपन्न

मध्य प्रदेश/पावन श्रावण मास एवं हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर वांछित फाउंडेशन मध्य प्रदेश टीम द्वारा समस्त धर्मप्रेमियों एवं सहयोगियों के सौजन्य से हिंगलाजगढ़ माता जी धाम, पाटर में फलाहार एवं चाय प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, सेवा एवं सामाजिक समरसता की भावना के साथ किया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं को फलाहार एवं चाय प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सेवा कार्य को सफल बनाया। वांछित फाउंडेशन मध्य प्रदेश टीम का यह प्रयास धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, सहयोग और मानवता का सुंदर संदेश देता है।

वांछित फाउंडेशन की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने वांछित फाउंडेशन मध्य प्रदेश टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए सफल कार्यक्रम की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी के साथ-साथ मानवता का भी महत्वपूर्ण कार्य है।

डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, धर्मप्रेमियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वांछित फाउंडेशन भविष्य में भी समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

वांछित फाउंडेशन मध्य प्रदेश टीम ने भी कार्यक्रम में सहयोग एवं सहभागिता करने वाले सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles