Wednesday, October 7, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

डिलीवरी के बाद 24 वर्षीय महिला की मौत, पति ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

कोटा/ डिलीवरी के बाद 24 वर्षीय महिला सोनिया सैनी की मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में बूंदी से कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। परिजनों ने बूंदी के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। टोंक जिले के पनवाड़ निवासी सोनिया को 17 अगस्त को डिलीवरी के लिए बूंदी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पति राजू सैनी के अनुसार, 18 अगस्त सुबह करीब 10 बजे डॉक्टरों ने ऑपरेशन से डिलीवरी करवाई। सोनिया ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद टांकों से खून निकलने लगा और तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे कोटा रेफर किया गया, जहां 19 अगस्त शाम उसकी मौत हो गई।

पति का आरोप है कि कोटा में जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि डिलीवरी के दौरान बच्चेदानी में कट लग गया था, जिससे लगातार रक्तस्राव हुआ और दोनों किडनियों पर भी असर पड़ा।

बूंदी कोतवाली के एएसआई देशराज चौधरी ने बताया कि शिकायत मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles