Wednesday, October 7, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पीएचईडी कार्यालय में महिला इंजीनियर और कनिष्ठ लिपिक के बीच विवाद, पर्स फेंकने का आरोप

पीएचईडी कार्यालय में महिला इंजीनियर और कनिष्ठ लिपिक के बीच विवाद, पर्स फेंकने का आरोप

कोटा। कोटा के जलदाय विभाग (PHED) के एक कार्यालय में महिला कनिष्ठ अभियंता और कनिष्ठ लिपिक के बीच टेबल पर रखे पर्स को हटाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद कनिष्ठ लिपिक ने महिला इंजीनियर की ओर पर्स फेंक दिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। घटना के बाद मामला महावीर नगर थाने तक पहुंच गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

टेबल पर पर्स रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद

घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे महावीर नगर तृतीय चौराहा स्थित सहायक अभियंता कार्यालय की बताई जा रही है। महिला कनिष्ठ अभियंता के अनुसार, वह विभागीय बिल संबंधी काम पूरा करने के लिए कार्यालय पहुंची थीं। इसी दौरान टेबल पर रखे उनके पर्स को लेकर कनिष्ठ लिपिक ने आपत्ति जताई और पर्स हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

महिला इंजीनियर का आरोप है कि विवाद के दौरान लिपिक ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद गुस्से में पर्स उठाकर उनकी ओर फेंक दिया गया। महिला इंजीनियर ने घटना को लेकर आपत्ति जताई और बाद में अपने परिजनों को कार्यालय बुलाया।

कार्यालय में मौजूद थे अन्य कर्मचारी

महिला इंजीनियर के मुताबिक घटना के समय सहायक अभियंता सहित विभाग के अन्य कर्मचारी भी कार्यालय में मौजूद थे। विवाद के बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी और उनके साथ महावीर नगर थाने पहुंचकर शिकायत दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

महावीर नगर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि पर्स हटाने को लेकर विवाद की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और संबंधित पक्षों के बयान लिए जाएंगे। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

विभाग ने कमेटी से जांच कराने की बात कही

वहीं, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता जीवनधर राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर विभागीय स्तर पर कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामले में महिला इंजीनियर की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस और विभागीय स्तर पर जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही विवाद की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदारी तय हो सकेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles