Wednesday, October 7, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ट्राई और कट्स द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का कोटा में हुआ आयोजन

कोटा/कंज्यूमर यूनिटी ट्रस्ट सोसायटी (सी.यू.टी.एस.) एवं भारतीय दूर संचार विनियामक प्राधिकरण (टी.आर.ए.आई) के बेनर तले ओम कोठारी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राम कृष्ण शिक्षण संस्थान के युधिष्ठर चांसी ने सभी आगंतुकों का स्वागत उद्बोधन किया और कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया

कट्स के राजदीप पारीक ने टेलीकॉम एवं ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में ट्राई द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्राई के द्वारा उपभोक्ता संस्थाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने टेलीकॉम एवं ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में लगाए जाने वाले टैरिफ एवं बिलिंग के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक डॉ अमित सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी होना, सबके लिए एक महत्वपूर्ण व आवश्यक उपागम है। उन्होंने उपभोक्ताओं को साइबर हाइजीन, अर्थात इंटरनेट, मोबाइल ओर अन्य डिजिटल उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करने की आदतें औेर व्यवहार आदि संबधी महत्वपूर्ण पहलूओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। यज्ञदत्त हाड़ा ने साइबर सिक्योरिटी के एप .डी. एण्ड डी एवं माय स्पीड की जानकारी देते हुए, सभी से आह्वान किया कि आप सभी संचार-साथी एप के संबध में आवश्यक रूप से जागरूक बने। बृजेश विजयवर्गीय ने बताया कि किस प्रकार उपभोक्ता साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे है, और उससे अपने आप को कैसे बचा सकते है, इस पर पर अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में बी एस एन एल से प्रमोद कुमार एवं लेखराज ने कंपनी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी ओर विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिये।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें विजेता विद्यार्थियों कोमल, महेश एवं भूपेश को पारितोषित दिया गया।

मंच का संचालन प्रतीक अग्रवाल ने किया तथा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मोहित, लक्ष्मीनारायण, प्राचार्या सावित्री , सहित ओम कोठारी इंस्टीट्यूट एवं भारती टी टी कॉलेज के 120 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles