Wednesday, August 12, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कारगी चांदचक में मकान गिरने से मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता सुरेंद्र रागढ़ ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

मुसीबत की घड़ी में पीड़ित परिवार को सुरेंद्र रागढ़ ने ₹21 हजार की आर्थिक सहायता दी

देहरादून। कारगी चांद चक क्षेत्र में एक मकान गिरने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक मकान के क्षतिग्रस्त होकर गिरने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और प्रभावित परिवार की मदद में जुटे।

घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र रागढ़ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेते हुए प्रभावित मुस्लिम परिवार से मुलाकात की और परिवार के सदस्यों से उनकी स्थिति तथा नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

सुरेंद्र रागढ़ ने मानवीय पहल करते हुए पीड़ित परिवार को ₹21,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा अथवा किसी भी अप्रत्याशित घटना के कारण जब किसी परिवार पर संकट आता है, तो समाज के सक्षम लोगों और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे आगे आकर पीड़ितों की मदद करें उन्होंने प्रशासन से भी प्रभावित परिवार की स्थिति का संज्ञान लेते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी लोगों से पीड़ित परिवार के सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया।मकान गिरने की घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता बनी हुई है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभावित परिवार की स्थिति का आकलन किया जाए तथा यदि आवश्यक हो तो परिवार को सुरक्षित स्थान पर ठहराने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। पीड़िता बुशरा परवीन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया मेरे पति की 3 साल पहले डेथ हो गई थी मेरे तीन बच्चे हैं मेरा एक यही छोटा सा आसरा था सर छुपाने के लिए वह भी खत्म हो गया अब हमारे पास रोने के सिवा कुछ नहीं है हम तो बर्बाद हो गए, सुरेंद्र रागढ़ ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर जरूरतमंद परिवारों की मदद करना ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को आगे भी आवश्यकता के अनुसार सहयोग दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles