Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लेखक परमानन्द गोयल ने ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ के पदाधिकारियों को भेंट की कृति

कोटा/कोटा टूरिज्म, संसद विजिट, हाड़ौती गौरव सम्मान और कोटा लैंड बैंक जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक एवं सामाजिक चिंतक परमानन्द गोयल ने अपनी प्रेरणादायी कृति ‘विचारों की उड़ान : जीवन आपका, नजरिया आपका और दृष्टिकोण भी आपका’ की प्रति ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICMAI) के कोटा चैप्टर पदाधिकारियों को ससम्मान भेंट की।

यह पुस्तक भेंट कोटा चैप्टर के चेयरमैन राजेन्द्र नाटाणी, NIRC की प्रोफेशनल डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन सत्यनारायण मित्तल तथा कोटा चैप्टर के वाइस चेयरमैन सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई।

“सोशल मीडिया पर विचारोत्तेजक लेख समाज के लिए सशक्त दस्तावेज”: सत्यनारायण मित्तल

इस अवसर पर सत्यनारायण मित्तल ने परमानन्द गोयल के चिंतन और लेखन की सराहना करते हुए कहा –

“सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से निरंतर साझा होने वाले गोयल जी के विचारोत्तेजक लेख समसामयिक विषयों पर बेहद सशक्त और प्रभावी दस्तावेज हैं। उनका यह चिंतन समाज को एक नई और सकारात्मक दिशा देने में पूरी तरह सक्षम है।”

जीवन अनुभवों और यथार्थ पर आधारित है कृति: परमानन्द गोयल

पुस्तक के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए लेखक परमानन्द गोयल ने कहा-

“‘विचारों की उड़ान’ जीवन के विविध अनुभवों, आत्मावलोकन और यथार्थपरक चिंतन का निचोड़ है। यह कृति पाठकों के मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ उनके दृष्टिकोण में सार्थक परिवर्तन लाने का एक विनम्र प्रयास है।”

लेखक परिचय एवं प्रमुख उपलब्धियां

प्रसिद्ध कृतियां: कोटा टूरिज़्म, संसद विजिट – यादें, विचारों की उड़ान, हाड़ौती गौरव सम्मान-2026, एवं कोटा लैंड बैंक – विश्लेषण और अवसर इत्यादि ।

सामाजिक योगदान: विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर 80 से अधिक सारगर्भित एवं समसामयिक लेखों का प्रकाशन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles