Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान बारां द्वारा रानीहेड़ा ग्राम में वृक्षारोपण

बारां। श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान बारां (श्री राधे ज्वैलर्स परिवार) के तत्वावधान में ‘हरियालो राजस्थान’ थीम के तहत ग्राम रानीहेड़ा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुक्तिधाम परिसर एवं हनुमानजी मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

सेवा संस्थान के मुकेश सोनी ने बताया कि वृक्षारोपण के साथ सभी उपस्थित लोगों को प्रत्येक पौधे को अपने परिवार के हरित सदस्य के रूप में अपनाने और उसकी नियमित सार-संभाल करने का संकल्प दिलाया गया।

पर्यावरण प्रेमी मनोहर नागर ने बताया कि ग्राम रानीहेड़ा में कुल 51 पौधे रोपे गए। इनमें पीपल, नीम, जामुन, सागवान, गुड़हल, बिल्व पत्र, इमली और गुलमोहर सहित विभिन्न फलदार, छायादार एवं फूलदार पौधे शामिल रहे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में अजय, रितेश, विनोद, रवि, श्याम, सोनू, पंकज, विनोद कटारिया, सत्यनारायण, राजू सहित कई पर्यावरण प्रेमियों ने सहयोग किया और लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली।

कार्यक्रम के अंत में मुकेश सोनी ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles