Friday, October 9, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बारां जिला फोटोग्राफी सोसायटी का मिलन समारोह आयोजित

वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति माथुर की रिपोर्ट ✍️

बारां। बारां जिला फोटोग्राफी सोसायटी के तत्वावधान में मयूर एल्बम प्रिंटिंग एवं नागर मिक्सिंग के सहयोग से फोटोग्राफरों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिलेभर से करीब 500 फोटोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी फोटोग्राफरों के लिए भोजन कार्यक्रम भी रखा गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष संपत जी नागर, फाउंडर अध्यक्ष राज सक्सेना, सचिव महावीर जी पंकज एवं कोषाध्यक्ष गणेश चौरसिया के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य अतिथियों का सोसायटी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।

समारोह के दौरान नवनियुक्त तहसील नगर अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन की एकता, फोटोग्राफरों के हितों, आपसी सहयोग एवं नई तकनीकों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

्कार्यक्रम में फोटोग्राफी के क्षेत्र में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ फोटोग्राफरों का सम्मान भी किया गया। वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए नई पीढ़ी के फोटोग्राफरों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में फोटोग्राफी से जुड़ी विशेष एवं उपयोगी जानकारियां भी साझा की गईं। आधुनिक कैमरा तकनीक, फोटो एवं वीडियो की गुणवत्ता, एडिटिंग, एल्बम प्रिंटिंग सहित फोटोग्राफी के क्षेत्र में लगातार हो रहे तकनीकी बदलावों के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संपत जी नागर ने बारां जिले के सभी फोटोग्राफरों से अपील करते हुए कहा कि सभी फोटोग्राफर बारां फोटोग्राफी सोसायटी में अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं, ताकि फोटोग्राफरों के साथ होने वाली समस्याओं में सोसायटी उनका सहयोग कर सके। उन्होंने कहा कि जो फोटोग्राफर सोसायटी में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते हैं, उनकी समस्याओं के लिए सोसायटी की जिम्मेदारी नहीं होगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों की मौजूदगी और आपसी मेल-मिलाप से समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अंत में सभी अतिथियों, वरिष्ठ फोटोग्राफरों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles