Friday, October 9, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लाडपुरा में भारतेंदु समिति की साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न

लाडपुरा में भारतेंदु समिति की साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न

​लाडपुरा। भारतेंदु समिति के सभागार में रविवार को एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साहित्यकारों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात श्रीमान राम दयाल  मेहरा ने सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर काव्य संध्या का शुभारंभ किया।

​गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर यादव ने की, जबकि मंच का कुशल एवं सफल संचालन श्रीमान गौरीशंकर सौनगरा द्वारा किया गया।

काव्य मंच पर उपस्थित कवियों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन रचनाओं का पाठ कर समां बांध दिया। इस अवसर पर  तारा चंद  ‘तपस्वी राज’, राम दयाल मेहरा, वेद प्रकाश ‘परकाश’, गौरी शंकर सौनगरा, बृजेन्द्र सिंह झाला ‘पुखराज’, मोहन लाल सेन, सुधीर यादव, जनाब इमरोज़ सिकंदराबादी, जनाब रफ़िकुर्रहमान और सुरेश चंद्र शर्मा ने अपनी विविध भावों की कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

​कार्यक्रम के अंत में कवि वेद प्रकाश ‘परकाश’ ने गोष्ठी को सफल बनाने के लिए पधारे सभी साहित्यकारों व गुणीजनों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार साहित्यिक सहयोग बनाए रखने की कामना की।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles