जयस्थल के श्मशान घाट से स्वर्गीय मदनलाल मीणा कीअस्थियां चोरी
महावीर सेन की रिपोर्ट ✍️
23 अगस्त बूंदी/बूंदी क्षेत्र गांव जय स्थल गांव निवासी स्व मदनलाल मीणा 21 अगस्त को शमशान घाट से अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया इस घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है बताया जा रहा है कि 21अगस्त को हुई दाह संस्कार के बाद के परिवार ने अस्थियां सुरक्षित रखी थी 23 अगस्त दिन सुबह परिवार अस्थियां विसर्जन के लिए घाट मे पहुंचे तो अस्थियां कलश गायब मिले आसपास तलाश करने पर भी अस्थियां नहीं मिली परिवार जनों ने तुरंत गांव वालों को इसकी सूचना दी और बड़ी संख्या में लोग शमशान घाट पर पहुंच गए ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहली बार ऐसी घटना हुई है और यह अंधविश्वास या तांत्रिक किया के चलते किया गया हो सकता है सूचना गेंडोली पुलिस मौके में पहुंची मौका मुआयना किया पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई जांच शुरू कर दी ग्रामीणों ने प्रशासन से शमशान घाट चार दिवारी पर सीसी कैमरा लगाने की मांग की

















