Monday, August 24, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रेरणा जायसवाल ने कहा हर बच्चे में प्रकृति प्रेम का संस्कार विकसित करना जरूरी 

आंवली वन क्षेत्र में स्काउट गाइड ने किया पौधारोपण

-भारत सिंह चौहान✍️

कोटा, 24 अगस्त। शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे वन एवं वन्य जीव संरक्षण अभियान के तहत रविवार को आंवली वन क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जेडीबी कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं स्काउट गाइड जिला उपप्रधान प्रेरणा जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

शिक्षा सहकारी अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के स्काउट्स तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव के स्काउट- गाइड ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आंवली वन क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। विद्यार्थियों एवं स्काउट्स ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

मुख्य अतिथि प्रेरणा जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के संस्कार बचपन से विकसित किए जाने चाहिए। स्काउट-गाइड गतिविधियां बच्चों में अनुशासन, सेवा, जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और वन क्षेत्र को सुरक्षित रखना जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण को सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर स्काउट्स एवं स्काउट-गाइड ने पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीवों की सुरक्षा तथा हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने तथा आसपास के लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण द्वारा चलाए जा रहे वन एवं वन्य जीव संरक्षण अभियान के माध्यम से विद्यालयों एवं वन क्षेत्रों में लगातार पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। अभियान में स्काउट-गाइड, विद्यार्थी एवं समाज के विभिन्न वर्ग सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles