Friday, October 9, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा मंडल के सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां और छबड़ा गुगोर के यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त रेल सुविधा

रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर–चेन्नई बीच विशेष ट्रेन(1-1 ट्रिप)

कोटा। रक्षाबंधन के अवसर पर रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04815/04816 जोधपुर–चेन्नई–जोधपुर विशेष ट्रेन का दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा संचालित करने का निर्णय लिया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर–चेन्नई विशेष ट्रेन शनिवार, 29 अगस्त 2026 को जोधपुर से रात्रि 21.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह सवाई माधोपुर 04.15 बजे, सोगरिया 06.05 बजे, बारां 06.56 बजे तथा छबड़ा गुगोर 07.43 बजे पहुंचेगी और सोमवार को 20.00 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04816 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–जोधपुर विशेष ट्रेन मंगलवार, 01 सितम्बर 2026 को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 17.15 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को सुबह छबड़ा गुगोर 06.28 बजे, बारां 07.13 बजे, सोगरिया 08.10 बजे तथा सवाई माधोपुर 11.30 बजे पहुंचेगी और उसी दिन शाम को 20.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन जोधपुर से चेन्नई के बीच निम्न स्टेशनों पर ठहराव लेकर चलेगी—जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, जुझारपुर, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियल, वारंगल, खम्मम, मधिरा, विजयवाड़ा, बापटला, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, नायडुपेटा, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल तथा चेन्नई बीच।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति, समय-सारणी एवं ठहराव की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेलवे पूछताछ वेबसाइट अथवा राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles