Friday, October 9, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों में सीटें उपलब्ध

सोगरिया-जबलपुर और कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल में निर्धारित तिथियों पर आरक्षण की सुविधा

कोटा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा मंडल से संचालित की जा रही तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में से सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित स्पेशल है, जबकि सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया तथा कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल में विभिन्न श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। यात्री उपलब्धता के अनुसार इन ट्रेनों में आरक्षण कराकर रक्षाबंधन पर्व के दौरान सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09806 सोगरिया-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल में सोगरिया से प्रस्थान की तिथियों 25 एवं 27 अगस्त को विभिन्न श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। 25 अगस्त को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 25, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 63 तथा शयनयान श्रेणी में 142 सीटें उपलब्ध हैं। 27 अगस्त को क्रमशः 25,72 एवं 177 सीटें उपलब्ध हैं।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09803 कोटा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल में कोटा से प्रस्थान की तिथियों 24 एवं 26 अगस्त को विभिन्न श्रेणियों में उपलब्धता है। 24 अगस्त को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 87, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 227, शयनयान श्रेणी में 265 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी में 50 सीटें उपलब्ध हैं। 26 अगस्त को क्रमशः 89,260,340 एवं 50 सीटें उपलब्ध हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि उपलब्ध सीटों की संख्या को ध्यान में रखते हुए समय रहते आरक्षण कराएं और रक्षाबंधन पर्व पर आरामदायक रेल यात्रा का लाभ उठाएं। सीटों की उपलब्धता बदलती रहती है, इसलिए आरक्षण के समय नवीनतम उपलब्धता की जानकारी अवश्य जांचें।

यात्रा से संबंधित गाड़ी की स्थिति, समय एवं अन्य जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles