Friday, October 9, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री राजपूत सभा की पहल—महिलाओं ने भाइयों को बांधा रक्षासूत्र, समाज ने हर परिस्थिति में साथ निभाने का लिया संकल्प

तीन महिलाओं से शुरू हुआ मदद का सफर 51 तक पहुंचा,अब तक 30 महिलाओं को बांटी जा चुकी हैं सिलाई मशीनें

भारत सिंह चौहान✍️

कोटा। 23 अगस्त/श्री राजपूत सभा, कोटा ने समाज की जरूरतमंद विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को आर्थिक संबल देने की अपनी पहल को और विस्तार दिया। कंसुआ चौराहा स्थित चौहान भवन में आयोजित कार्यक्रम में 51 जरूरतमंद महिलाओं और एक वृद्ध दंपती को पेंशन की दसवीं किस्त वितरित की गई। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सामान्य 800 रुपए की मासिक पेंशन में 200 रुपए की अतिरिक्त राशि जोड़कर प्रत्येक महिला को इस माह 1000 रुपए दिए गए।

समाज सारथी रविन्द्र सिंह हाड़ा ‘नरेश’ ने बताया कि उद्योग नगर क्षेत्र से शुरू हुई यह पहल करीब 10 माह पहले महज तीन जरूरतमंद महिलाओं के साथ शुरू की गई थी। नवंबर 2025 में 15 महिलाओं से प्रारंभ पेंशन अब 51 महिलाओं को हर माह नियमित आर्थिक सहायता दी जा रही है।

महिलाओं ने समाज सारथियों को रक्षासूत्र बांधकर अपना आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने भाइयों के प्रति स्नेह और सम्मान जताते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की। समाज सारथियों ने भी जरूरतमंद महिलाओं के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने तथा समाज में एक-दूसरे का सहारा बनने का संकल्प लिया।

आर्थिक परिस्थितियों के कारण कोई भी जरूरतमंद महिला स्वयं को अकेला न समझे। समाज का प्रयास है कि आर्थिक सहायता के साथ उन्हें सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का अवसर भी मिले।

पेंशन के साथ स्वरोजगार पर भी फोकस

श्री राजपूत सभा ने महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं। अक्टूबर 2025 में 17 जरूरतमंद विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीनें वितरित की गई थीं। अब तक कुल 30 सिलाई मशीनें वितरित की जा चुकी हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं को घर से ही सिलाई कार्य से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने में सहयोग करना है।

कार्यक्रम में लोकेंद्र सिंह राजावत, रविन्द्र सिंह हाड़ा ‘नरेश’, प्रताप सिंह नागदा, नारायण सिंह राजावत,कमल सिंह हाड़ा, विवेक सिंह सिसोदिया, राजेश सिंह परिहार, टीकम सिंह नरूका, मुकेश सिंह राजावत, मांगू सिंह राजावत, राजेंद्र सिंह राणावत, भवानी सिंह शेखावत, बुद्धराज सिंह हाड़ा, प्रताप सिंह हाड़ा, भंवर सिंह चौहान, दीपक सिंह हाड़ा, शैलेन्द्र सिंह राजावत, महावीर सिंह राणावत, राजेश सिंह सेंगर, डॉ. प्रदीप सिंह पंवार, भगवान सिंह तंवर, कुलदीप सिंह नरूका, भागीरथ सिंह राजावत, धनराज सिंह हाड़ा, युवराज सिंह नरूका सहित सैकड़ों समाज सारथी उपस्थित रहे।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles