Friday, October 9, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद, बिजली कर्मचारियों को ग्रामीणों ने भगाया 

दीगोद। क्षेत्र के ग्राम देवपुरा में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर ग्रामीणों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच विवाद सामने आया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारी जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर ग्रामीणों को बीसीआर भरने की धमकी देने और बदतमीजी से बात करने के आरोप भी लगाए गए।

ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर सवाल किए तो कर्मचारियों ने संतोषजनक जवाब देने के बजाय उन्हें कार्रवाई की धमकी दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों का विरोध करते हुए उन्हें मौके से भगा दिया।

ग्रामीणों ने पूरे मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles