Friday, October 9, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

80 फुट लिंक रोड व्यापार संघ कुन्हाडी का गठन, पदाधिकारियों का मनोनयन

रिजवान खान की रिपोर्ट ✍️

कोटा। 80 फुट लिंक रोड क्षेत्र में व्यापारियों को संगठित करने और व्यापारिक हितों को मजबूत करने के उद्देश्य से 22 अगस्त को 80 फुट लिंक रोड व्यापार संघ कुन्हाडी का गठन किया गया। संघ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सभी व्यापारियों को एकजुट रखना और व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर कार्य करना बताया गया।.

व्यापारी बंधुओं की सर्वसम्मति से संघ के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। अध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम दाधीच (नीरू), महामंत्री पद पर नीरज मेहता तथा कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश अरोड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर भंवरसिंह राजावत एवं नवीन जैन (नोनी जी) को मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में मिलकर कार्य करने और क्षेत्र की समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने की बात कही।

संघ के गठन के दौरान व्यापारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने पर जोर दिया।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles