Saturday, August 22, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आंवली वन क्षेत्र में गूंजा हरियाली का संदेश , स्काउट गाइड एवं विद्यार्थियों ने लगाए पौधे 

भारत सिंह चौहान✍️

कोटा। हरा-भरा कोटा–स्वच्छ कोटा, हरियालो राजस्थान एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को गति देने की दृष्टि से शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे ” पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन” तथा ” वन एवं वन्य जीव संरक्षण अभियान ” के तहत शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आंवली के स्काउट गाइड एवं छात्र-छात्राओं ने आंवली वन क्षेत्र में पौधारोपण किया।

पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री के ओएसडी सतीश गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा सहकारी के अध्यक्ष एवं स्काउट एवं गाइड जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने की। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा रामचरण मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सतीश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्काउट गाइड द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि रामचरण मीणा ने कहा कि विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने से बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी लगाए गए पौधों की देखभाल को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रकाश जायसवाल ने कहा कि शिक्षा सहकारी सभा एवं स्काउट गाइड के संयुक्त प्रयासों से वन एवं वन्य जीव संरक्षण अभियान को निरंतर गति दी जा रही है। अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव का भी संदेश देता है।

इस अवसर पर शिक्षा सहकारी सभा के उपाध्यक्ष महेंद्र नागर एवं मंत्री जमुनालाल गुर्जर ने भी संबोधित करते हुए पौधारोपण को जनअभियान बनाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का संचालन सूरजभान शर्मा ने किया। इस अवसर पर शिक्षा सहकारी डायरेक्टर दिनेश कुमार मीणा एवं रवि प्रकाश गौतम विशेष रूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान स्काउट गाइड एवं शिक्षा सहकारी सभा की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आंवली के प्रधानाध्यापक महावीर पंकज सहित सूरजभान शर्मा, कमलेश कोडप एवं अर्चना सोनी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यालयी गतिविधियों में उनके योगदान की सराहना की।

पौधारोपण कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आम, आंवला, सहजन, जामुन एवं कटहल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली। इस दौरान बच्चों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में शिक्षा सहकारी सभा एवं स्काउट गाइड से जुड़े पदाधिकारी, शिक्षक, स्काउट गाइड तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण, वन्य जीवों की सुरक्षा तथा पर्यावरण संतुलन के महत्व का संदेश दिया गया।

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles