Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ईद मिलादुन्नबी 1501 साला जुलूस के सदर चुने गए साहिल मिर्जा

कोटा। साजिद खान लाला भाई ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी ईद मिलादुन्नबी 1501 साला जुलूस की तैयारियों के सिलसिले में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से साहिल मिर्जा को ईद मिलादुन्नबी 1501 साला जुलूस का सदर चुना गया।

नवनियुक्त सदर साहिल मिर्जा ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी 1501 साला जुलूस का रूट पटरी पार क्षेत्र स्थित रंग तालाब रजा नगर मदरसे के सामने से शुरू होकर काला तालाब, सुमन नगर, चन्द्रेशल रोड, खारी बावड़ी, गांधी कॉलोनी, लोको कॉलोनी, होते हुए रंग तालाब पुलिया पर सम्पन्न होगा।

साहिल मिर्जा ने कहा कि सभी लोग मिलकर इस मुबारक जुलूस को मोहब्बत, भाईचारे, अमन और इत्तेहाद के साथ सफल बनाएंगे। उन्होंने सभी समाजजनों से जुलूस में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।

बैठक में शोएब खान, फारुख देशवाली, मोहम्मद चाँद, शरीफ खान, शाहिद मिर्जा, अब्दुल हमीद गुड्डू भाई, फिरोज खान, सनावर बैग गुड्डू भाई, नफीस खान, आसिफ खान, अब्दुल हकीम अक्कू भाई, जफर खान, सोहेल आजाद मंसूरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles