Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रक्षाबंधन पर सोगरिया–मथुरा–सोगरिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन

यह गाड़ी कोटा मंडल के इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना एवं भरतपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी

कोटा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा सोगरिया –मथुरा –सोगरिया के मध्य अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (02921/02922) का संचालन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 02921 (सोगरिया–मथुरा) का संचालन दिनांक 24.08.26 से 30.08.26 तक कुल 07 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन सोगरिया स्टेशन से 08.30 बजे प्रस्थान कर इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी (09.28 बजे), सवाई माधोपुर (10.00 बजे), गंगापुर सिटी (10.45 बजे), श्री महावीरजी (11.13 बजे), हिंडौन सिटी (11.28 बजे), बयाना (11.48 बजे) एवं भरतपुर (12.18 बजे) पर ठहरते हुए 14.10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02922 (मथुरा–सोगरिया) का संचालन दिनांक 24.08.26 से 30.08.26 तक कुल 07 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से 15.30 बजे प्रस्थान कर भरतपुर (16.00 बजे), बयाना (16.33 बजे), हिंडौन सिटी (16.58 बजे), श्री महावीरजी (17.10 बजे), गंगापुर सिटी (17.35 बजे), सवाई माधोपुर (18.23 बजे) एवं इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी (18.50 बजे) पर ठहरते हुए 21.20 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow
IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles