Tuesday, August 18, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सामाजिक क्रांति की उद्घोषिका -मीरां की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

कोटा, शिक्षा की नगरी जहां अविरल ज्ञान की धारा बहती रहती है।वही सावन के माह में मीरा की कृष्ण भक्ति की धारा भी बही, अवसर था विजयवर्गीय नवयुवक मंडल कोटा द्वारा आयोजित मीरा जन्मोत्सव ।मंडल मिडिया प्रभारी धनेश विजयवर्गीय ने बताया कि  बसंत विहार स्थित विजयवर्गीय मांगलिक भवन से मां मीरा की शोभायात्रा प्रारंभ हुई जिसमें बैंड की मधुर ध्वनि के साथ मीरा कृष्ण के भजनों की संगीत स्वरलहरी “ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन” की धुन में मग्न होकर समाज के युवा एवं मातृशक्ति, कृष्ण अनुयायी नृत्य द्वारा शोभायात्रा की भव्यता को द्विगुणित कर रहे थे।

शोभा यात्रा में कृष्ण, मीराबाई,की साकार रूप में घुडरथ में सजी हुई सुशोभित थी। कोटा ब्लड बैंक, केशवपुरा मार्ग से एवं सी ए डी रोड होती हुई जवाहर नगर में प्रवेश होती हुई ,एलन सत्यार्थ सभागार में विसर्जित हुई।

जहां राधा- कृष्ण ,मीरा कृष्ण की अनेक छाया चित्रों से चारों ओर कृष्ण मीरा की आध्यात्मिक छटा दीवारों पर बिखरी हुई थी।

मिडिया प्रभारी मनोज देगनिया ने बताया कि

कार्यक्रम की शुरुआत में आचार्य स्वामी श्री रामचरण जी महाराज की छायाचित्र पर पुष्पहार एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम शुभारंभ किया गयाइस इस अवसर पर अध्यक्ष सीताराम विजय , मीरा जयंती संयोजक मनोज विजय छावनी, रेवती मंडावरा,हाडोती के पूर्व अध्यक्ष चौथमल जी, अखिल भारतीय विजयवर्गीय महासभा के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र जी विजय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामबाबू विजय, मंडल पदाधिकारीयों एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष, महिला संयोजिका श्रीमती प्रियंका अमित जी की सहभागिता रही।

शिल्पा, संतोष,कीर्ति, ममता,नीतू के सहयोग से नन्हे मुन्ने बाल गोपाल द्वारा राधा- कृष्ण, मीरा, गोपियों के अनेक मनोहारी रूप में अपनी प्रस्तुति दी जो सभी उपस्थितियों समाज बन्धुओं को मंत्रमुग्ध किया।

श्रीमती प्रीति आदित्य ने मीरां बाई के जीवन पर सुमधुर स्वर में भजन प्रस्तुति दी।महिला कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती दीप्ति विनोद ने बताया कि श्रीमती रीनु, सुमन, ब्रजेश विश्वास वंदना, शालिनी अंकिता जी के सहयोग से

क्षेत्रीय महिला प्रतिनिधियों ने कृष्ण और मीरा के अनेक जीवन्त रूप को नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया ।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में समाज की धर्म परायण समाज सेवा, सामाजिक उत्थान, पारिवारिक समन्वय, संस्कार से सेवा, समाज कल्याण जैसे विभिन्न कार्यों में समर्पित नारी शक्ति को अतिथियों द्वारा दुपट्टा पहना कर,स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

अतिथि देवो भव:-इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोटा दक्षिण के विधायक श्रीमान संदीप जी शर्मा, लाडपुरा की विधायका श्रीमती कल्पना देवी ,राजस्थान रेड क्रॉस सोसाइटी स्टेट अध्यक्ष श्रीमान राजेश कृष्ण जी बिरला एवं एलेन के निदेशक गोविन्द महेश्वरी जी को माला दुपट्टा पहना कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

माहेश्वरी जी ने मीरां बाई के भजन की प्रस्तुति देकर पंडाल में विराजित सभी को भाव विभोर करके ताली वंदन करने को मजबूर कर दिया,

विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।  कार्यक्रम में टोंक, देवली के समाज पदाधिकारी को भी दुपट्टा माला पहनकर सम्मान किया गया।मंच संचालिका श्रीमती प्रीति धर्मेद्र विजय ने काव्य शिल्प शैली में छंदबद्ध सुन्दर कार्यक्रम क्रियान्वयन किया।

युवा संयोजक मयंक विजय एवं मोहित,वर्षित, प्रशांत विनोद,भानु बृजेश, लाभचंद,नरेश अविराज, दीपक, शुभम् महेंद्र,आकाश,अमित, अतुल,पवन, हनी, राजाराम, नितिन, नरेंद्र भागचंद विजय नेशोभा यात्रा,मंच कार्यक्रम व्यवस्था एवं भोजन शाला की व्यवस्था को सुव्यवस्थित सुचारू संचालन में युवा शक्ति का पूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन उपरांत समस्त कृष्ण दीवानी मीरां के भक्तों ने भोजन प्रसादी प्राप्त की।

आदित्य विजय का इवेन्ट्स व्यवस्था में सहयोग रहा

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री गजेंद्र जी उपाध्यक्ष कपिल जी कोषाध्यक्ष दीपक जी, वीरेंद्र जी,ओम जी बृजमोहन जी सत्यनारायण जी आशीष जी विकास जी

अशुल जी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles