Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली में गूंजा कोटा का नाम: ज्योतिषाचार्य पूरन चंद सोनी को भारत सेवा रत्न पुरस्कार–2026 से सम्मानित किया गया

दिल्ली/कोटा। भारतीय पारंपरिक ज्ञान, वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुशास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कोटा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पूरन चंद सोनी को आज, 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित NDMC Convention Centre में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित “भारत सेवा रत्न पुरस्कार–2026” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान योगधानम सेवा समिति फाउंडेशन (YSS India) की ओर से भारतीय पारंपरिक ज्ञान, ज्योतिष एवं वास्तुशास्त्र के संरक्षण, संवर्धन तथा जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में पूरन चंद सोनी के समर्पण, विद्वत्ता, अनुसंधान तथा भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में उनकी भूमिका की सराहना की गई। राष्ट्रीय मंच पर यह सम्मान प्राप्त कर उन्होंने कोटा और राजस्थान का गौरव बढ़ाया।

ज्योतिषाचार्य पूरन चंद सोनी लंबे समय से वैदिक ज्योतिष, वास्तुशास्त्र एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और प्रसार के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके राष्ट्रीय सम्मान की खबर से कोटा शहर में भी हर्ष और उत्साह का माहौल है।

सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान कोटा की प्रतिभा और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति समर्पण को नई पहचान देने वाला है।

15 अगस्त के अवसर पर नई दिल्ली में मिला यह सम्मान कोटा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles