कोटा महावीर नगर स्थित दिव्य हिंदी संस्थान द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आजादी के 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया ।
छात्र-छात्राओं द्वारा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के देश प्रेम, त्याग, बलिदान से ओत-प्रोत कविता पाठ किया गया।
संस्थान अध्यक्ष धनेश विजयवर्गीय ने तिरंगे की शान और मातृभूमि की रक्षार्थ अमर शहीद भक्तों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भी विश्व उन्नति के पथ पर देश के उत्थान हेतु हर क्षेत्र में शैक्षणिक विकास के साथ आगे बढ़ना होगा ,तभी देश विश्व गुरु के पद पर सुशोभित हो पाएगा।
संस्थान संरक्षक राजेश कृष्ण बिरला जी की प्रेरणा से राष्ट्र पर्यावरण संरक्षण हेतु अंत में वृक्षारोपण का कार्य किया गया।







