Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राजीव गांधी नगर ऑक्सीज़ोन में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्यता से संपन्न

-भारत सिंह चौहान

कोटा/राजीव गांधी नगर ऑक्सीज़ोन विकास समिति द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

मीडिया प्रभारी अनुपम गुप्ता ने बताया कि समारोह का आयोजन कॉलोनी के मध्य पार्क के समीप प्रातः 8:30 बजे से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष प्रतीक गोयल एवं महासचिव एड. हिम्मत सिंह ‘बालूपा’ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज लड्ढा रहे, जिनके द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी कॉलोनीवासियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान किया।

इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी, संरक्षकगण , कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। बच्चों एवं कॉलोनीवासियों द्वारा देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का संचालन गौरव शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर परमानन्द गोयल, मनोहर लाल गुप्ता, पंकज लड्ढा, डॉ. संजय जायसवाल, डॉ. कैलाश धाकड़, राकेश अग्रवाल, हेमराज नागर, डॉ. राजेन्द्र ताखर, सीए अंकुर गर्ग, डॉ. अभिषेक गर्ग, डॉ. विनोद दड़िया, डॉ. इंद्रप्रकाश, वीरेंद्र सिंह यादव, रवि मेहरोत्रा, नितिन मेवाड़ा , लोकेश जैन, गौरव शर्मा, संजय जैन, भारती गोयल, सोनल सिंह, सोनिया गोयल, रितु गोयल, डॉ. उषा दड़िया सहित बड़ी संख्या में परिवारजन मौजूद रहे।

अध्यक्ष प्रतीक गोयल , महासचिव एड. हिम्मत सिंह ‘बालूपा’ सह कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित परिवारों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles