Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

‘आज की शाम शहीदों के नाम’—काव्य गोष्ठी में गूंजा देशभक्ति का स्वर, कवियों ने जगाई राष्ट्र भावना

कोटा/स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘ आज की शाम शहीदों के नाम ‘ की थीम पर राष्ट्रीय कवि संगम कोटा के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी का कार्यक्रम महाराणा प्रताप पार्क महावीर नगर विस्तार योजना पर रखी गई, जिसमें मंच संचालन कवि रूपनारायण शर्मा ‘संजय द्वारा किया गया, काव्य गोष्ठी की विधिवत शुरुआत राजस्थानी गीतकार प्रेम शास्त्री की सरस्वती वंदना से हुई,

इस अवसर पर डॉ शिव कुमार ‘शिव लहरी’ ने विजय भारत माता के गीत सुनाने आया हूं

प्रेम शास्त्री – आपणी वंदे मातरम् गावां, सांचा बेटा बण दिखलावां,

कवि जोधराज परिहार- ‘उड़तो जावं रै तिरंगौ आसमान में भर दे वीरां रौ जोश म्हारा नस नस प्राण मं’,

कवि राम शर्मा कापरेन- क्रांतिकारी युवा शान देकर गए।

देश को विश्व पहचान दे कर गए।

मुरलीधर गौड़- शहीद की रचना । करूं रे नमन जोड़ू थनै दोनी हाथ रै, धन्य थारी जामण सूरा ढोकू़ं माथ रै।

सुरेश पण्डित- तिरंगा जब लहराता,

बंटी सुमन – आन बान पर मर मिटा,मैवाडी सरदार।

जीवन भर देता रहा, तलवारो पर धार।।

कवयित्री मीनू जोशी- ‘ हर क्षण आगे बढ़ते हैं।’

ने राष्ट्र से ओतप्रोत कविता पढ़कर राष्ट्र भावना की अलख जगाई।

इस अवसर पर राम बाबू सोनी पूर्व पार्षद,सत्यप्रकाश गौतम, अनिता शर्मा , शीला गौतम, विनीता व्यास,तारा चंद जी गुप्ता, राजेन्द्र जी व्यास आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही,

अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा द्वारा सभी कविगण, और श्रोता गणों का आभार व्यक्त किया गया है ।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow
IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles