Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

तिरंगे की रोशनी से जगमगाया कोटा रेल मंडल, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिखा देशभक्ति का भव्य नजारा

रेलवे स्टेशन और मंडल कार्यालय तिरंगे के रंगों में सजे, 15 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में होगा मुख्य समारोह

कोटा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोटा रेल मंडल में राष्ट्रभक्ति और उत्सव का माहौल है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सहित कोटा मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है। तिरंगे के रंगों में सजे रेलवे परिसर यात्रियों और आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

रंग-बिरंगी विद्युत सजावट से सजे रेलवे भवन और स्टेशन परिसर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का संदेश दे रहे हैं। स्टेशन से गुजरने वाले यात्रियों में भी इस आकर्षक सजावट को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त  को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, कोटा में प्रातः 09:00 बजे मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, परेड का निरीक्षण, संबोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं छात्रवृत्ति वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर की गई विद्युत सजावट और 15 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से कोटा रेल मंडल द्वारा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया जा रहा है।

तिरंगे के रंगों में सजे रेलवे परिसर स्वतंत्रता दिवस के उल्लास और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक जीवंत बना रहे हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles