Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा: नयापुरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

कोटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोटा के नयापुरा मंडल की ओर से शुक्रवार को क्षेत्र में घर-घर जाकर तिरंगा वितरित किया गया और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान मंडल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से संपर्क कर उन्हें राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया तथा 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराना देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

इस अवसर पर अर्चना शर्मा, महामंत्री, नंदकिशोर, वार्ड पार्षद, विजय सक्सेना, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष ममता पारेता, प्रदीप बोहरा, उपाध्यक्ष, मंत्री टीकम यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनके अथक प्रयासों से देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। तिरंगा अभियान के माध्यम से नई पीढ़ी को भी राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

नयापुरा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए घर-घर तिरंगा वितरण अभियान के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा स्वीकार किया और स्वतंत्रता दिवस को पूरे सम्मान एवं गौरव के साथ मनाने का संकल्प लिया।

मंडल के कार्यकर्ताओं ने आमजन से अपील की कि 15 अगस्त को अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराएं तथा हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनकर देश की एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles