Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि, तिरंगे रंग के गुब्बारे उड़ाकर दिया देशभक्ति का संदेश

डॉ दुर्गा शंकर सैनी ने संदेश दिया कि सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा लगाए

कोटा । कोटा के नयापुरा स्थित अंटाघर चौराहा शहीद स्मारक पर गुरुवार को आजादी के पर्व को लेकर अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देश के लिए शहादत देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारे उड़ाकर देशभक्ति और एकता का संदेश दिया गया। डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को याद करना और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश भी दिया गया। उन्होंने ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान का जिक्र करते हुए सभी से अपने घर में एक पौधा लगाने और राजस्थान को हरा-भरा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर बीएल सुमन, सूबेदार गजानंद यादव, अजय कुमार शर्मा, दीनदयाल नागर, कवि राजेंद्र पंवार, जगदीश चंद्र सुमन, जगदीश मोहिल, जितेंद्र पारेता, गुरु प्रकाश सुमन, गिरिराज राठौड़, अजय मीणा, महेंद्र सुमन, नरेंद्र नागर, देवेंद्र पारेता, मुकेश मालव सहित अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles