Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में ज्योतिष पूरन सोनी को ‘गौरव अवार्ड’ से किया सम्मानित

कोटा। अथर्वा आदित्य सेचा संस्थान (रजि.) की ओर से  पुरानी धानमंडी, कोटा के तत्वावधान में षष्ठम् अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु एवं आयुर्वेद महाधिवेशन तथा डॉक्टर, सी.ए. एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 8 एवं 9 अगस्त  को गीता भवन, सरोवर रोड, रामपुरा, कोटा में किया गया।

सम्मेलन के दौरान ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य एवं योगदान के लिए ज्योतिष पूरन सोनी को राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर द्वारा ‘गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों ने ज्योतिष पूरन सोनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ज्योतिष पूरन सोनी माहौर क्षत्रिय समाज, कोटा से जुड़े हुए हैं। सम्मेलन में ज्योतिष, वास्तु एवं आयुर्वेद के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, विद्वानों और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में ज्योतिष एवं भारतीय पारंपरिक ज्ञान की उपयोगिता, वास्तु तथा आयुर्वेद से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

गौरव अवार्ड मिलने पर ज्योतिष पूरन सोनी के समाजजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles