कोटा। गीता भवन में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में ज्योतिष क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ज्योतिषाचार्य रीना गुप्ता को गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान से न केवल रीना गुप्ता का गौरव बढ़ा, बल्कि कोटा शहर का नाम भी गौरवान्वित हुआ। उनके उल्लेखनीय कार्य एवं उपलब्धि पर मयूर टाइम्स न्यूज़ परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हैं।
ज्योतिषाचार्य पूरन सोनी ने बताया कि कोटा शहर में महिला ज्योतिषाचार्य रीना गुप्ता का सम्मान होना बडा गौरव का विषय है, वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और कोटा का नाम रोशन कर रही है
मयूर टाइम्स न्यूज़ परिवार
आपकी आवाज़, आपकी खबर





